Exit Poll के नतीजों पर क्या बोले भाजपा विधायक राकेश जम्वाल (Watch Video)

Monday, May 20, 2019 - 04:48 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही देशभर में एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें 300 से अधिक सीटों के साथ केंद्र में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है लेकिन लोकसभा चुनाव परिणाम अभी 23 मई को आएंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर विधानसभा के भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने एग्जिट पोल के नतीजों पर कहा कि ये पहले से ही तय था कि केंद्र में भाजपा की सरकार पूर्व बहुमत के साथ सत्ता हासिल करेगी और नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश का नेतृत्व करेंगे।

किसी भी सरकार के साथ नहीं हो सकती मोदी के कार्यकाल की तुलना

उन्होंने कहा कि पी.एम. मोदी के 5 वर्ष के कार्यकाल की तुलना किसी भी सरकार के साथ नहीं की जा सकती। उनका 5 वर्ष का कार्यकाल बहुत ही बेहतरीन रहा है, जिसमें देश का मान-सम्मान बढ़ा है। मोदी ने देश के हर वर्ग के लोगों के लिए हर प्रकार की योजना शुरू की है। केंद्र पी.एम. मोदी और हिमाचल सी.एम. जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है।

कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला

उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हर बार वोट लेने के लिए देश की जनता के साथ झूठे वायदे किए हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस ने देश की जनता के साथ जूठी घोषणा कर जीत का झूठा दावा किया लेकिन देश की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान नहीं किया है।

कांग्रेस झूठा प्रचार करने में माहिर, सभी दावे खोखले साबित हुए

उन्होंने कहा कि सुंदरनगर में 14 मई को आयोजित प्रियंका गांधी की रैली पहले ही रद्द हो गई थी लेकिन लोगों को गुमराह कर रैली स्थल पर पहुंचाया गया, जहां पर खराब मौसम का बहाना बताकर प्रियंका की रैली को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उसी दिन सी.एम. जयराम ठाकुर ने हिमाचल में 3 जनसभाओं को संबोधित किया और लगातर हैलीकॉप्टर का प्रयोग किया। कांग्रेस झूठा प्रचार करने में माहिर है और जो झूठे वायदे जनता के साथ किए गए वे सब खोखले साबित हुए हैं।

Vijay