कंदार में बावड़ी के निकट खाई में मृत मिला लापता व्यक्ति

Monday, Mar 22, 2021 - 01:19 PM (IST)

सुंदर नगर (अंसारी) : सुंदरनगर उपमंडल के नई बनी कंदार पंचायत में अज्ञात व्यक्ति पैराफिट से मात्र 12 फुट नीचे खाई में गिरा मिला हुआ है। सुंदरनगर सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना स्थल पर भेजी गई। देर रात पता लगने के बाद रात भर शव घटना स्थल पर पीडीए रहने पर लोगो ने रोष भी जताया है। मृतक व्यक्ति की पहचान कंदार निवासी महेंद्र सिंह 35 पुत्र कृष्ण के रूप में हुई है। महेंद्र सुंदर नगर में दुकान में कार्यरत था और 18 मार्च से शाम से ही लापता बताया जा रहा था। जिसके चलते परिजनों ने कई जगह तलाश की और उसका कही पता नही चलने पर उसके लापता होने की सुंदर नगर पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज की थी। सुंदर नगर डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस को देर रात को मिली सूचना के अनुसार के कंदार में बावड़ी के निकट बने पैराफिट से नीचे करीब 12 फीट खाई में झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव देखा गया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस टीम भेजी गई। प्रातः जांच के लिए एफएसए की टीम बुलाई गई और उनकी जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
 

Content Writer

prashant sharma