केलांग में -10.8 डिग्री, मनाली और सियोबाग में शून्य पहुंचा न्यूनतम तापमान

Tuesday, Dec 03, 2019 - 10:54 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में मौसम खुलने के बाद भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के पर्वतीय भागों में सर्दी कहर बरपा रही है। जनजातीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति और किन्नौर में पारा माइनस में बना हुआ है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में स्थिति यह है कि नालों व झीलों का पानी जम गया है।

लाहौल-स्पीति का मुख्यालय केलांग प्रदेश में मंगलवार को सबसे शीत स्थल रहा, जहां सुबह न्यूनतम तापमान -10.8 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह किन्नौर के कल्पा में पारा-1.8 डिग्री सैल्सियस रहा। पर्यटन स्थल मनाली में भी प्रचंड ठंड पड़ी और यहां न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री रहा। सियोबाग व भुंतर में तापमान शून्य व 0.7 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के अन्य शहर सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री, कुफ री में 2.9 डिग्री, सोलन व चंबा में 3 डिग्री, पालमपुर में 4, कांगड़ा में 5.6, मंडी में 6, धर्मशाला में 6.4, ऊना में 6.7, बिलासपुर व शिमला में 7, हमीरपुर में 7.4 और नाहन में 12.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 9 दिसम्बर तक प्रदेश में बारिश-बर्फ बारी की संभावना नहीं है।

Vijay