मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिगा ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश

Thursday, Feb 25, 2021 - 07:42 PM (IST)

आनी (ब्यूरो): पुलिस थाना आनी के अंतर्गत बखनाओं पंचायत के काथला गांव में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि घटना बुधवार रात की है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बखनाओं के प्रधान अमित कुमार ने उन्हें सूचित किया कि काथला गांव में दयाल सिंह की 17 वर्षीय बेटी फंदे से लटकी है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार दिया था।

मृतक लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की मानसिक तौर पर विक्षिप्त थी। इसलिए उन्हें लड़की की मौत पर किसी भी प्रकार का कोई शक नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आऊटर सिराज संघ ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी समाजसेवियों से एक मंच पर आने का आह्वान किया है। शिक्षा के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी आत्मविश्वास संस्कारित शिक्षा देनी होगी।

Content Writer

Vijay