नाबालिग लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर लटकी मिली लाश

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 10:59 PM (IST)

बीबीएन: नालागढ़ के तहत एक उद्योग की कालोनी में उत्तर प्रदेश निवासी एक 17 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक कम्पनी की कालोनी में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। इस पर एएसआई विजयपाल की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची व फंदे पर झूल रही लड़की को नीचे उतारा। एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है कि उक्त लड़की ने आत्महत्या क्यों की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News