नाबालिग लड़की ने दिया नवजात को जन्म, हुआ रेप का खुलासा

Monday, Nov 26, 2018 - 10:31 AM (IST)

शिमला (जस्टा): राजधानी शिमला में रेप पीड़ित एक नाबालिग लड़की ने कमला नेहरू अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। थाना छोटा शिमला के तहत नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने नाबालिगा से दुराचार किया है वह 24 वर्षीय युवक है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता राजधानी में अपने परिवार के साथ रह रही है और कुछ माह पहले पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ रेप किया था। 

डिलीवरी के समय हुआ खुलासा

पिछले दिन शनिवार को नाबालिगा ने एक नवजात को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे अरसे से अपने माता-पिता के साथ रहता है। वह नाबालिगा के घर जाता रहता था और उसके साथ दुराचार किया था। इसके चलते वह गर्भवती हो गई। पहले लड़की ने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई थी। जब नाबालिगा की डिलीवरी हुई तो तभी खुलासा हुआ कि किसी लड़के ने दुराचार किया था। आरोपी शिमला से बाहर रह रहा है। बताया जा रहा है कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करता है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।  

Ekta