पुलिस ने यहां नाकाबंदी पर चरस के साथ पकड़ा नाबालिग लड़का

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 03:47 PM (IST)

चिंतपूर्णी (सुनील/राजन): चिंतपूर्णी पुलिस ने सोमवार रात को शीतला में एक नाबालिग लड़के से चरस बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रात 9 बजे एसएचओ कुलदीप सिंह की अगुवाई में शीतला में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक नाबालिग लड़का वहां से गुजरा और पुलिस को देखकर वह डरकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया व तलाशी के दौरान उससे 18.49 ग्राम चरस बरामद की गई।

लड़का कांगड़ा जिला के त्यामल गांव का बताया जा रहा है। क्षेत्र में यह पहला मामला बताया जा रहा है, जब आरोपित एक नाबालिग है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए पुख्ता जांच कर रही है। आखिरकार नाबालिगों को नशे की सप्लाई कौन कर रहा है। यह भी जांचा ज रहा है कि क्या इस नाबालिग को नशे की तस्करी के लिए प्रयोग किया जा रहा था या फिर यह खुद नशे का आदी है। डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने बताया कि नशे के खिलाफ जंग और तेज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News