मिंजर मेला : बॉलीवुड सिंगर शिल्पा सरोच व चम्बा के राजीव थापा के नाम रही चौथी सांस्कृतिक संध्या

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 12:04 AM (IST)

चम्बा (काकू चौहान): मिंजर मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड सिंगर शिल्पा सरोच व चम्बा के कलाकार राजीव थापा के नाम रही। उन्होंने जहां हिंदी गीतों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया वहीं पहाड़ी गीतों के माध्यम से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। शिल्पा सरोच ने "इंतहां हो गई इंतजार की" गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। उनके स्टेज संभालते ही पंडाल सीटियों से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिंदी व पंजाबी गाने गाकर कार्यक्रम में समां बांधा। वहीं उन्होंने पहाड़ी गीतों से भी दर्शकों को खूब नचाया। इससे पहले राजीव थापा ने "लाई भी न गई ते निभाई भी न गई" गीत से अपने कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने पहाड़ी व हिंदी गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 
PunjabKesari

मिंजर मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या का आगाज चम्बा के उत्तम और चंपा के मुसादा गायन से हुआ। इसके बाद चम्बा के चीकू सोनी, सन्नी, विजय कुमार ने अपने गीतों से समां बांधा। इसके साथ जगो राम ने मुसादा गायन गाया। बंटी आर्य ने बांसुरी बजाकर सबका मन मोह लिया। वहीं चम्बा की सुल्ताना अख्तर, करण, आशीष कुमार, प्रियंका, हिना, रिया ठाकुर, शिमला के ऋषभ व विपन ने गीत प्रस्तुत किए। प्रियंका, दीप्ति व सलोनी ने समूह गीत, तीसा के घिंद्र सिंह ने गीत, सन्नी, लवु, विनोद, अंकु नेगी ने रैप और सीमा, योगराज, ज्योति, हंस राज, सलूणी की प्रीति, विनोद कुमार, भरमौर की प्रियंका, चम्बा के अमन ने गीत गाए। इसके अलावा चम्बा की मुस्कान और आकांक्षा ने डांस, राहुल ने डांस, महक, ममता ने डांस से सबका मनोरंजन किया। अजीत भट्ट ने कुंजड़ी मल्हार, खान हिमाचली, अंजु, सलूणी के जगदीश ने डांस, दुनी चंद ने गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। चौथी संध्या में भरमौर के विधायक जियालाल कपूर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। एडीएम अमित मेहरा ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। 
PunjabKesari

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News