राम मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाएंगे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2023 - 06:43 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): अक्सर जय श्रीराम का नारा लगाकर सुर्खियों में रहने वाले लोक निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह राम मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अयोध्या जाएंगे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर दी है। राम मंदिर का प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी, 2024 को है। विक्रमादित्य सिंह के इस पोस्ट को 31 मिनट में ही 1700 से अधिक लोगों ने लाइक किया, 317 लोगों ने कमैंट किया तथा 29 लोगों ने शेयर किया है। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश से पहले कांग्रेसी नेता हैं, जिन्होंने राम मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाने की पहल की है। इस तरह की पहल करके उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि प्रभु राम सब के हैं तथा वह किसी पार्टी विशेष के नहीं हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here