मंत्री सुरेश भारद्वाज व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सराहा बजट, जानिए क्या बोले

Friday, Mar 04, 2022 - 04:26 PM (IST)

शिमला/हमीरपुर (योगराग/राजीव): प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022 23 के लिए प्रस्तुत आम बजट की शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सराहना की है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सरकार का ये बजट शायद कांग्रेस की उम्मीदों के अनुरूप न हो लेकर प्रदेश की 70 लाख जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बजट है। उन्होंने इस बजट को किसान, बागवान, युवाओं, महिलाओं, सीनियर सिटीजन व आम जनता के हित वाला बताया है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट विकास की राह पर अग्रसर हिमाचल प्रदेश को गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि बजट में वृद्धों, गृहिणियों, विधवाओं, बच्चों, किसानों और पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ी सौगात की घोषणा की गई है। बजट सर्व स्पर्शी और सर्व हितकारी है जो कठिन आर्थिक परिस्थितियों में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने सरकार के आम बजट की सराहना की और मुख्यमंत्री को बधाई देते कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट प्रदेश के भविष्य को उज्जवल बनाने वाला है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay