हिमाचल प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कांगड़ा रहा केंद्र

Tuesday, Dec 17, 2019 - 12:01 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंगलवार सुबह 10.51 पर हल्के भुकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन किसी भी हताहत या संपत्ति को नुकसान की कोई खबर नहीं है।मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने भूकंप आने की पुष्टि की है। भुकंप का केंद्र कांगड़ा से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप का पैमाना 3.0 रिक्टर स्केल रहा है। 10 बजकर 51 मिनट और 8 सेकंड पर झटके महसूस किए गए हैं।

बीते दिनी रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता वाले भूकंप ने चंबा जिले में तबाही मचाई थी। 1905 में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने कांगड़ा जिले को तबाह कर दिया था, जिसमें 20,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

Edited By

Simpy Khanna