हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम-बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने फिर जताई बारिश और बर्फबारी की संभावना

Monday, Nov 25, 2019 - 12:33 PM (IST)

शिमला: प्रदेश में अगले 3 दिन बारिश और बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं। 28 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ बारी व मैदानी तथा मध्यवर्ती इलाकों में बारिश का अनुमान है। 29 नवम्बर से 1 दिसम्बर के बीच मौसम साफ रहेगा। प्रदेश की पर्वत श्रृंखलाओं पर सोमवार को भी हल्का हिमपात हुआ। लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिले में न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लाहौल-स्पीति का मुख्यालय केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहा, सोमवार को न्यूनतम तापमान -5.9 डिग्री सैल्सियस रहा। इसी तरह किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान .0-6 डिग्री रहा।


इसके अलावा मनाली में 3-4 डिग्री, भुंतर में 4.4 डिग्री, कुफ री, सोलन 5 डिग्री, डल्हौजी में 5.3 डिग्री, शिमला में 5.9 डिग्री, पालमपुर में 6 डिग्री, चम्बा में 7.3 डिग्री, कांगड़ा में 7.4 डिग्री, धर्मशाला व मंडी में 8.2 डिग्री, ऊना में 8.4 डिग्री, बिलासपुर में 8.5 डिग्री, हमीरपुर में 9 डिग्री और नाहन में 12.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 26 से 28 नवम्बर को राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर व चम्बा के ऊंचे भागों में हिमपात जबकि अन्य स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है।​​​​​​​


 

kirti