पंचायती चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा भाजपा महिला मोर्चा

Saturday, Sep 26, 2020 - 04:21 PM (IST)

नाहन (सतीश): भाजपा महिला मोर्चा आगामी पंचायती चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। इस बात का निर्णय नाहन बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक में लिया गयाहै। बैठक में विधायक डॉ. राजीव बिंदल मुख्य रूप से मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बताया कि आगामी पंचायती चुनाव के मद्देनजर महिला मोर्चा से जुड़ी 20-20 महिलाएं हर बूथ पर काम करेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को महिला मोर्चा की कार्यकर्ता आम आदमी तक पहुंचाएंगी ताकि पार्टी को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 के दौरान महिला मोर्चा ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया। कार्यकर्ताओं ने मास्क बनाने का जिम्मा संभाला और बड़ी संख्या में मास्क बनाकर उन्हें लोगों में वितरित किया।

Vijay