विधानसभा सत्र से पहले जयराम-वीरभद्र में मंत्रणा

Sunday, Dec 08, 2019 - 10:12 AM (IST)

शिमला (योगराज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मध्य शनिवार को अहम मुलाकात हुई। दोनों के मध्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी आवास ओक ओवर में मुलाकात हुई। करीब 35 मिनट तक चली मुलाकात के दौरान शिमला ग्रामीण के विधायक एवं वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य भी साथ थे। भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच विधानसभा सत्र के अलावा कई अन्य अहम मसलों पर चर्चा हुई। हालांकि वीरभद्र सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेने नहीं जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं चाहे वह भाजपा के हों अथवा कांग्रेस के साथ मधुर संबंध हैं। इसकी वजह जयराम ठाकुर का मृदुभाषी व ईमानदार व्यक्तित्व व व्यवहार है। विगत में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत ठीक न होने की वजह से उन्हें चंडीगढ़ से शिमला लाने के लिए सरकारी हैली कॉप्टर भी भेजा था।

kirti