MD ने की अश्लील हरकतें करने की कोशिश, महिला कर्मचारी ने निकाली चप्पल

Friday, Mar 15, 2019 - 09:29 PM (IST)

शिमला: शिमला में एक सार्वजनिक ऑफिस में महिला से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अश्लील हरकतें करने का आरोप अपने ही कार्यालय के एम.डी. पर लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि ऑफिस में एम.डी. ने पहले तो उसे डराने-धमकाने की कोशिश की और बाद में वह अश्लील हरकतें करने की कोशिश करने लगा। जब उसे अश्लील हरकतें करने से रोका तो ऑफिस में शोर सुनाई दिया, ऐसे में ऑफिस में अन्य कर्मचारियों ने विवाद को खत्म करने की कोशिश की।

अन्य कर्मचारी ने चप्पल मारने से रोकी महिला

बताया जा रहा है कि महिला ने इस दौरान एम.डी. की धुनाई करने के लिए पांव से चप्पल निकाल ली थी लेकिन ऑफिस में तैनात अन्य कर्मचारी ने चप्पल मारने से रोक दिया। दोनों के बीच विवाद कुछ इस तरह से बढ़ा कि ऑफिस में कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित महिला ने इससे संबंधित शिकायत पुलिस को दी है, वहीं दूसरी ओर एम.डी. ने भी महिला पर ड्यूटी पर न आने का आरोप लगाया है, ऐसे में दोनों ने पुलिस को शिकायत दी है। मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शुक्रवार को दोनों के बयान लेने उनके ऑफिस पहुंची थी। पुलिस की मामले को लेकर कार्रवाई जारी है।

महिला काफी दिनों से सही तरीके से नहीं दे रही थी ड्यूटी

इस संबंध में जब सार्वजनिक ऑफिस में तैनात एम.डी. से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि महिला काफी दिनों से अपनी ड्यूटी सही तरीके से नहीं दे रही थी, ऐसे में जब महिला से बात की गई कि रैगुलर ड्यूटी पर आना होगा तो उसने उसके बाद भी अपनी ड्यूटी पूरी तरह से नहीं दी। जब बीते दिन महिला के खिलाफ कारण बताओ नोटिस निकाला गया तो महिला बदतमीजी पर उतर आई। उसने डराने के लिए पांव से चप्पल भी निकाली, ऐसे में कर्मचारियों ने उसे रोका। मामले से संबंधित पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

क्या बोले डी.एस.पी. शिमला

डी.एस.पी. शिमला प्रमोद शुक्ला ने बताया कि एम.डी. और महिला दोनों की तरफ से हमें शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है, वहीं एम.डी. ने महिला द्वारा सही तरीके से ड्यूटी न देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर छानबीन जारी है। छानबीन के दौरान जिसकी गलती पाई जाएगी, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

 

Vijay