MC Election : भाजपा के 5 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, इन वार्डों से लड़ेंगे चुनाव

Thursday, Apr 13, 2023 - 10:09 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 5 प्रत्याशियों के टिकट को फाइनल किया है। इसमें टूटीकंडी वर्ड से रितु गौतम, राम बाजार से सुनंदा करोल, जाखू से राजन अग्रवाल, पंथाघाटी से कुसुम ठाकुर और कनलोग से बृज सूद शामिल है, ऐसे में भाजपा के 6 टिकटों को लेकर अभी भी पेच फंसा है। इससे पहले भाजपा ने गत बुधवार को 24 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी।

ऐसा माना जा रहा है कि शेष प्रत्याशियों की घोषणा में समय लग सकता है क्योंकि इसमें कई स्थानों पर 1 से अधिक दावेदार सामने आए हैं। प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की देर शाम बैठक हुई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया। हालांकि पार्टी की तरफ से जिन 29 वार्डों पर उम्मीदवारों को उतारा गया है, वहां पर भी कुछ स्थानों पर टिकट से वंचित रहे नेता नाराज चल रहे हैं। ऐसे में पार्टी अब इन नेताओं को मनाने में जुट गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay