शिमला में विवाहिता और युवक ने की आत्महत्या
Tuesday, Jul 28, 2020 - 04:30 PM (IST)
शिमला : प्रदेश राजधानी शिमला में मंगलवार को दो अलग-अलग मामलों में एक महिला और एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिमला शहर के ढली और जुब्बल में महिला और युवक ने फंदा लगाकर जान दी है।
ढली थाना क्षेत्र में ससुरालजनों से परेशान होकर एक विवाहिता ने घर के बाथरूम में फंदा बनाकर आत्महत्या कर दी। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला के भाई रोबिन ठाकुर निवासी कुमारहट्टी जिला सोलन ने शिकायत में कहा है कि उसकी बहन सुनीता का विवाह 14 वर्ष पहले जुन्गा निवासी सुनील के साथ हुआ था। सुनील उसकी बहन को तंग करता था। इस वजह से सुनीता ने आत्हत्या का कदम उठाया है।
वहीं जुब्बल थाना में 24 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान सोनू पुत्र गोपाल सिंह निवासी कोट क्याना के रूप में हई हैं पुलिस के मुताबिक सोनू का शव जुब्बल के घयान गांव में पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के साथ लटका मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को फंदे से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। माना जा रहा है मानसिक तनाव की वजह से युवक ने खौफनाक कदम उठाया है। एसपी शिमला ओमा पति जंबाल ने आत्महत्या के दो मामलों की पुष्टि की है।