यहां हाई वोल्टेज के कारण कई घरों के उपकरण जले

punjabkesari.in Saturday, Sep 15, 2018 - 09:53 AM (IST)

गरली : निकटवर्ती गांव अलोह चम्बियालां में गत रात अचानक बिजली वोल्टेज बढ़ने से कई घरों के टी.वी., एल.सी.डी., फ्रिज व अन्य बिजली उपकरण जल गए हैं। इससे इन लोगों का करीब 10 लाख रुपए का नुक्सान होने की बात सामने आई है। जानकारी देते हुए स्थानीय पूर्व वार्ड पंच अलोह चम्बियालां निवासी पीड़ित तरसेम सिंह ने बताया कि अचानक बिजली वोल्टेज इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते मेरा रंगीन टैलीविजन, एक इंडैक्शन चूल्हा व फ्रिज जल गए और 5 एल.ई.डी. बल्ब भी टूट कर नीचे जमीन पर आ गिरे जबकि साथ लगते घर में कलीराम ठाकुर का टी.वी., बल्ब, सरला देवी का टी.वी., आजाद सिंह के बल्ब, रत्न सिंह की मंहगी एल.सी.डी., 3 पंखे, बलदेव सिंह की एल.सी.डी., सेवा सिंह का टी.वी. व फ्रिज, सबिता रानी की एल.सी.डी., अनीता देवी की एल.सी.डी. व फ्रिज के अलावा अन्य कई परिवारों के बिजली उपकरण जल गए हैं। उक्त पीड़ित ग्रामीणों ने विभागीय प्रशासन व डी.सी. कांगड़ा से मांग की है कि जल्द स्थिति का जायजा लेकर प्रत्येक परिवार को आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News