किन्नौर में भारी बर्फबारी होने के कारण कई सम्पर्क मार्ग हुए अवरुद्ध

Friday, Mar 13, 2020 - 01:03 PM (IST)

किन्नौर : किन्नौर में सुबह सेबर्फबारी शुरू हुई है। जिसके चलते जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिला के ऊपरी क्षेत्रों में 6 इंच बर्फबारी हुई है। साथ ही बर्फबारी से जिला के कई सम्पर्क मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना भी मिली है। बता दें कि इस बर्फबारी से जिला के निचले क्षेत्रों के सेब बागवानों को काफी परेशानी आ सकती है। क्योंकि इन दिनों सेब के फ्लॉवरिंग से पूर्व बर्फबारी बागवानों के आने वाली फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

लगातार बर्फबारी से किन्नौर में एक बार फिर से तापमान में भारी गिरावट आई है। जिसके चलते लोगों ने ऊनी वस्त्र पहनने शुरू कर दिए है। बर्फबारी के चलते अब जिला में ग्लेशियर व भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन की ओर से पहले ही लोगों से अपील की गई कि बर्फबारी में एतिहात बरत कर सफर करें।

kirti