देश में फिर से लौटेगा नेहरू गांधी परिवार का दौर: मणिशंकर अय्यर

Tuesday, May 14, 2019 - 04:10 PM (IST)

शिमला (योगराज): कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने शिमला में अपने निजी दौरे के दौरान कहा है कि मीडिया के एक सेक्शन ने हमेशा उनके साथ अन्याय किया है और यही वजह है कि उन्हें एक विलेन बनाकर पेश किया गया। मैंने जो नहीं कहा वह दिखाया गया और जो नहीं कहा वह अपने आप से मेरे बयानों में जोड़ा गया। उन्हें हमेशा एक विलेन की तरह बताने और दिखाने में मीडिया का बड़ा रोल है। मीडिया के हाथ में आज केवल कैमरा ही नहीं बल्कि कैंची भी है इसलिए हमेशा मीडिया से दूरी बनाकर रखता हूं मीडिया मनमाफिक जो पसंद है वह पेश करता है। 

मणिशंकर ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है देश में एक बार दोबारा नेहरू गांधी का दौर लौटेगा और उनके साथ देश भी इसी का इंतजार कर रहा है। भाजपा का इस चुनाव में देश के लोग हिसाब बराबर करने वालेे है और देश मे महागठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। देश की जनता भाजपा कारनामों को जान चुकी है। इसलिए भाजपा का सत्ता से बाहर होना लाजमी है और उम्मीद है कि इस शासन का अंत निश्चित है।

उन्होंने कहा कि मैंने जो कभी नहीं कहा वो बताया गया लेकिन मैंने कभी कोई ऐसी बात नहीं कही जो किसी के खिलाफ हो। मुझे मेरा पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया गया। जब तक अपना पक्ष रखना था तब तक मुझे कांग्रेस से बाहर कर दिया गया। लेकिन मीडिया ने मुझे विलन बना कर पेश करना शुरू कर दिया। मीडिया निष्पक्ष नहीं है। मीडिया के हाथ में कैमरा ही नहीं अब कैची भी आ गई है और उसका जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है।

Ekta