एस.पी.यू. का पहला सत्र शुरू, विद्यार्थियों से रू-ब-रू हुए कुलपति

Monday, Aug 29, 2022 - 06:53 PM (IST)

मंडी (रजनीश): सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एस.पी.यू.) मंडी की पी.जी. कक्षाओं के पहले सत्र का सोमवार से आगाज हुआ। इसी आगाज के साथ पी.जी. प्रथम सत्र के विद्यार्थियोंं की कक्षाएं भी शुरू हुईं। प्रथम सत्र शुरू होने पर एस.पी.यू. परिसर में कुलपति प्रोफैसर डी.डी. शर्मा की अध्यक्षता में इंडक्शन मीट आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियोंं को विश्वविद्यालय के मानकों के तहत शपथ दिलाई गई।

कुलपति प्रोफैसर डी.डी. शर्मा ने अपने संबोधन में सबसे पहले बच्चों का विश्वविद्यालय में आने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि 18 से लेकर 23 वर्ष की आयु के कुल 27 प्रतशित लोगों को ही इस तरह के मौके मिलते हैं। इसके साथ कुलपति ने बच्चों को कई प्रकार के उदाहरण देते हुए अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को कभी भी हार नहीं माननी चाहिए तथा निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए, तभी जीवन में अपने उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है।

इससे पहले कार्यक्रम के प्रारंभ में डा. संजय नारंग डीन ऑफ स्टूडैंट वैल्फेयर ने प्रथम सत्र के विद्यार्थियोंं को विश्वविद्यालय के साथ जुडऩे का स्वागत किया। अधिष्ठाता अकादमिक गतिविधियां प्रो. दीपक पठानिया ने कहा कि विद्यार्थियोंं को अपने अकादमी रिकार्ड को सुधारने के लिए स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं तथा स्टीफन हॉकिन्स जैसी महान विभूतियों के जीवन से शिक्षा लेकर आगे बढऩा चाहिए। इसके साथ विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डा. अनुपमा सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय एक बड़ा परिवार है, जिसमें 147 कालेजों से इस बड़े परिवार में प्रथम सत्र के विद्याॢथयों ने प्रवेश लिया है।

Content Writer

Kuldeep