भूस्खलन के बाद मंडी पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Tuesday, Jul 27, 2021 - 11:02 AM (IST)

मंडी : हिमाचल प्रदेश में एक ओर जहां बारिश का कहर जारी है वहीं दूसरी ओर भूस्खलन की कई घटनाएं भी सामने आ रही है। ताजा जानकारी मंडी के गुम्मा के की है। यहां भूस्खलन होने के कारण मंडी पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। मंगलवार सुबह मंडी कुल्लू एनएच 3 हणोगी मंदिर के पास भूस्खलन की जानकारी प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी और मार्ग बहाली का कार्य शुरू कर दिया था। सोमवार को भी मंडी-पठानकोट हाईवे पर दोपहर बाद गुम्मा के नजदीक अचानक पहाड़ी दरकने से यातायात करीब दो घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं। इससे वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पहाड़ दरकने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बाद में लोनिवि ने कर्मचारियों और मशीनरी से मार्ग को बहाल कर यातायात सुचारु किया।

Content Writer

prashant sharma