टिकट न मिलने पर कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया त्याग पत्र

Monday, Mar 22, 2021 - 07:15 PM (IST)

मंडी (रजनीश): मंडी नगर निगम चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता आकाश शर्मा ने पद से त्याग पत्र दे दिया है। आकाश शर्मा ने नगर निगम मंडी वार्ड नंबर-8 पैलेस कालोनी से टिकट मांगा था लेकिन उम्मीदवारों की सूची में नाम न होने के बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को अपना त्याग पत्र भेज दिया। त्याग पत्र प्रेषित करने के बाद उन्होंने कहा कि मंडी जिला में कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा व दशा का जिम्मेदार वहां का नेतृत्व है जोकि समर्पित और ईमानदार कार्यकत्र्ता की केवल अनदेखी करने व उनको नुक्सान पहुंचाने में हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार भाजपा व कांग्रेस में गोटियां फिट करता है सभी निर्णय उनके द्वारा लिए जाते हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से आग्रह किया है कि मेरा त्याग पत्र स्वीकार करके मुझे कार्यभार से मुक्ति प्रदान की जाए।

Content Writer

Kuldeep