तिब्बती महिलाओं ने रैली निकाल किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 06:43 PM (IST)

मनाली: तिब्बत की आजादी की मांग को लेकर शुक्रवार को मनाली में निर्वासित तिब्बत समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। तिब्बतियों के 62वें अपराइजिंग डे पर मालरोड मनाली के रामबाग चौक से आइबैक्स चौक तक रैली निकाली। इस दौरान तिब्बती समुदाय की महिलाओं ने आजादी को लेकर नारेबाजी की। मनाली माल रोड में तिब्बती समुदाय के लोगों को सम्बोधित करते हुए तिब्बत महिला एसोसिएशन मनाली की अध्यक्ष यांगदंग ने तिब्बत की आजादी के लिए छेड़े गए आंदोलन पर रोशनी डाली। उन्होंने आजादी की लड़ाई को तेज करने का समुदाय के लोगों से आह्वान किया। उन्होंने अपराइजिंग डे की भी जानकारी दी। रैली में तिब्बती महिला एसोसिएशन मनाली की 100 के लगभग महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने नारेबाजी कर संयुक्त राष्ट्र संघ और विश्व के अन्य देशों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे चीन पर दबाव बनाएं। यांगदंग ने कहा कि उन्हें दुनियाभर के देशों से समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि धोखेबाज चीन ने 1962 में भारत पर आक्रमण कर दोस्ती के नाम पर दगा किया था, तिब्बत की आजादी भारत की सुरक्षा है। इसलिए हर भारतीय इस अभियान में अपना योगदान दें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News