मनाली-चंडीगढ़ सड़क भू-स्खलन, थमे वाहनों के पहिये

Wednesday, Aug 25, 2021 - 11:19 AM (IST)

मंडी (रजनीश) : मनाली-चंडीगढ़ सड़क मार्ग मंडी जिला के पंडोह के समीप भू-स्खलन के कारण पूरी तरह से बंद हो गया है। सड़क मार्ग मंगलवार रात करीब 3.30 बजे भू-स्खलन होने के चलते बंद हुआ है। भू-स्खलन 4 और 7 मील में सड़क पर पहाड़ी से चट्टानें गिर गई है। इस कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। उधर सड़क मार्ग को खोलने के लिए लगातार हो रही बारिश के कारण परेशानी आ रही है। ए.एस.पी. मंडी अाशीष शर्मा ने बताया कि 4 और 7 मील के पास एनएच पर भू-स्खलन होने से बंद हुआ है। उधर, मंडी जिला भर में मंगलवार रात करीब 1 बजे से हो रही भूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है।

News Editor

Rajneesh Himalian