Kangra: अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंडौर में पोकलेन व टिप्पर जब्त
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 04:20 PM (IST)
संसारपुर टैरस (अरविंद): पंजाब व हिमाचल की सीमा पर लगती स्वां खड्ड में जंडौर में देर रात संसारपुर टैरस पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त एक पोकलेन व टिप्पर मौके पर कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार स्वां खड्ड में वीरवार रात को अवैध खनन हो रहा था, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को मिली।
स्थानीय लोगों ने इस दौरान पुलिस को सूचना दी व संसारपुर टैरस पुलिस ने मौके पर अवैध खनन करते हुए एक पोकलेन व एक टिप्पर को जब्त किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंजाब के अवैध खनन में संलिप्त लोग रात को यहां धड़ल्ले से खनन करते हैं व व खनन से उनकी मिलकीयत भूमि भी खराब हो रही है। डीएसपी राजकुमार ने कहा कि पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है व आगे की कार्रवाई जारी है व अवैध खनन पर आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

