कुल्लू व धामन में 1 दिसम्बर से शुरू होगी मक्की की खरीद

punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 05:10 PM (IST)

कुल्लू, (नि.स.): उप परियोजना निदेशक आत्मा कृषि विभाग प्रदीप ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती की तकनीक से तैयार मक्की, गेहूं, जौ और हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। जिला कुल्लू में इस वर्ष भी किसानों से प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की खरीदी जाएगी। 1 दिसम्बर से सिविल सप्लाई स्टोर कुल्लू और धामन में मक्की की खरीद की जाएगी।

प्रदेश सरकार द्वारा इस बार मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए प्रति किलो किया है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून सीजन में भारी बारिश से मक्की की फसल को काफी नुक्सान हुआ है। ऐसे में इस बार 37 किसानों से अनुमानित 45.5 क्विंटल मक्की सिविल सप्लाई निगम के माध्यम से खरीदी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News