Sex Racket चलाने वाला मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानिए कैसे हुआ गिरफ्तार

Sunday, Sep 22, 2019 - 11:05 PM (IST)

शिमला (जस्टा): सैक्ट रैकेट को चलाने वाला मुख्य सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने सरगना को शिमला में ही गिरफ्तार किया है। सरगना की पहचान पंचकूला के रहने वाले विक्रम उर्फ एनडी के तौर पर हुई है। पुलिस की टीम ने चंडीगढ़ और पंचकूला में आरोपी को पकडऩे के लिए दबिश दी थी लेकिन उस समय आरोपी पंचकूला में घर पर नहीं था, ऐसे में पुलिस की टीम ने उसके भाई को कहा था कि अगर वह घर आता है तो उसे शिमला ले आना, जिसके चलते आरोपी का भाई उसे शिमला लाया और शिमला पुलिस टीम ने ढली थाने के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया।

शिमला और चंडीगढ़ कॉल गर्ल के नाम से चलाता था वैबसाइट

इस सरगना ने शिमला व चंडीगढ़ कॉल गर्ल के नाम से वैबसाइट खोली थी, जिसमें ग्राहक संपर्क करते थे और वह लड़कियों को आगे सप्लाई करता था। यह सरगना लड़कियों को हिमाचल से नहीं बल्कि बाहर से लाता था। सरगना लड़कियों को सप्लाई करने स्वयं नहीं जाता था बल्कि अन्य व्यक्ति को लड़की लेकर ग्राहक तक पहुंचाता था। सरगना स्वयं वैबसाइट ही चलाता था और अपने आप वह बच जाता था। पुलिस को मुख्य सरगना का सुराग तभी लगा जब बीते दिन पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था और 2 लड़कियों को रैस्क्यू किया था। पुलिस ने जिस गाड़ी में लड़कियां शिमला आई थीं, उस गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।

लड़कियों को शिमला लाने वाले व्यक्ति ने खोले सरगना के राज

मुख्य सरगना के राज उस व्यक्ति ने खोलेे जो लड़कियों को शिमला लेकर आया था और पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि रैक्स रैकेट चलाने वाला मुख्य सरगना पंचकूला में रहता है। तभी पुलिस ने पंचकूला में आरोपी को पकडऩे के लिए दबिश दी थी। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति कॉल गर्ल के नाम से 3 से 4 वैबसाइट चलाता है। पुलिस अन्य वैबसाइट की भी जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी मुख्य सरगना को जल्द ही पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। फिलहाल सरगना से पुलिस की पूछताछ जारी है।

लड़कियों को सप्लाई कर कमीशन लेता था सरगना

मुख्य सरगना पहले वैबसाइट के माध्यम से ग्राहक पटाता था और उसके बाद वह लड़कियों को लाकर आगे सप्लाई करता था। सरगना 3 से 4,000 रुपए स्वयं और 2 से 3,000 रुपए उस व्यक्ति को देता था जो ग्राहक के पास लड़कियों को लेकर जाता था। जिस हिसाब से ग्राहकों के साथ डील होती थी, उस हिसाब से कमीशन खाता था। पुलिस पूछताछ में सरगना कई राज खोल सकता है।

सरगना के खाते की होगी जांच

पुलिस शीघ्र ही सरगना के खाते की जांच करेगी। मुख्य सरगना ने अभी तक कितना धन इस धंधे से इकट्ठा किया है, खाते खंगाल कर पुलिस जल्द ही इसका भी पर्दाफाश करेगी। फिलहाल पुलिस उसके खाते की जांच कर रही है कि किस-किस बैंक  में इसने खाते खुलवाए हैं।

क्या बोले एएसपी शिमला

एएसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने सैक्स रैकेट चलाने वाले मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है। जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि यह किस-किस जगह पर यह धंधा चलाता था। ढली थाने के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई जारी है।

Vijay