फर्जी कंपनी खोलकर की थी करोड़ों की ठगी, मुख्य आरोपी एक साल बाद UP से गिरफ्तार

Thursday, Feb 06, 2020 - 11:24 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): फर्जी कंपनी खोलकर 2.1 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में शिमला पुलिस ने यूपी के गोरखपुर से एक  व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने शिमला के उपनगर संजौली में फर्जी कंपनी खोलकर लोगों के पैसे डबल करने का झांसा देकर फर्जीवाड़ा किया था। कई लोगों से 2 करोड़ 1 लाख रुपए हड़प कर वह फरार हो गया था। करीब एक साल बाद आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा।

आरोपित की पहचान अनिरुद्ध प्रसाद तिवारी (52) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित अन्य राज्यों में भी फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को ठग रहा था। पिछले दिनों पंजाब पुलिस ने एक मामले में उसे गिरफ्तार किया था। शिमला की ढली पुलिस ने पंजाब पुलिस से संपर्क साधा और आरोपित को गिरफ्तार कर ढली लाया गया। ठगी के मामले में पुलिस को अभी एक और अभियुक्त की तलाश है। पुलिस आरोपित को कोर्ट मे पेश कर रिमांड पर लेगी।

एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने बताया कि अभियुक्त अनिरुद्ध प्रसाद तिवारी के विरुद्ध 26 मार्च, 2019 को ढली थाना में आईपीसी की धारा 420, 406, 409 व 120 के तहत मामला दर्ज है। उसने संजौली में फ र्जी कंपनी बनाकर लोगों के करोड़ों रुपए ठगे थे।

Vijay