महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयराम से मांगा इस्तीफा

Wednesday, May 08, 2019 - 09:30 AM (IST)

शिमला (योगराज): महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश कि भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है। सुष्मिता देव ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने नारा दिया था 'बहुत हुआ महिला पर अत्याचार अबकी बार मोदी सरकार' पिछले पांच साल में महिलाओं पर अत्याचार कम होने के बजाय बढ़ा है। शिमला में गुड़िया रेप मर्डर हुआ था भाजपा ने इसको खूब उछाला उसमें क्या निकला। अब जय राम ठाकुर बताएं कि बिलासपुर में तीन साल की बच्ची से रेप हुआ उसमे सरकार ने क्या किया। हाल ही में राजधानी शिमला में हरियाणा की युवती से हुए अत्याचार पर सरकार ने क्या ठोस कदम उठाए। 

जयराम सरकार के 'बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ' के नारे का क्या हुआ। महिला कांग्रेस कि राष्ट्रिय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग की अनुमति के बाद शिमला व बिलासपुर की रेप की घटना को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय भी है लेकिन पिछले एक साल में सबसे ज्यादा क्राइम हिमाचल प्रदेश में हुए हुए है।

मुख्यमंत्री को महिलाओ पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में नाकामयाब होने पर अपने पद गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। चुनाव में भाजपा के पास न तो मंहगाई, न ही बेरोजगारी और न तो आर्थिक स्थिति को लेकर जवाब है। प्रधानमंत्री इन मुद्दो पर बात न कर कांग्रेस के नेताओं पर हमला बोलते है। पीएम बौखलाहट में असल मुददों पर बात न कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे है। इन चुनावों में भाजपा को अपनी हार सामने नजर आ रही है। कांग्रेस इस बार देश मे सरकार बनाएगी क्योंकि महिलाओं का अधिकतर वोट कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है।
 

Ekta