महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया का भाजपा से इस्तीफा, सोशल मीडिया पर डाली ये पोस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2022 - 04:51 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की सूची के बाद बवाल मचना शुरू हो गया है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र सिंह ठाकुर की  बेटी वंदना गुलेरिया ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र सिंह ठाकुर की जगह उनके बेटे रजत ठाकुर को इस बार भाजपा ने टिकट जारी किया है। इसी के चलते नाराज भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री वंदना गुलेरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
PunjabKesari

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि "परिवारवाद में हर बार बेटियों की ही बलि क्यों ली जाती है?" वहीं उनके समर्थन में धर्मपुर मंडल से करीब 55 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। 
PunjabKesari

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News