इस जेल में महात्मा गांधी ने बिताए थे दो दिन, अंधेरी कोठरियां देखकर कांप जाती है रूह (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Oct 02, 2018 - 05:08 PM (IST)

सोलन (चिनमय): हिमाचल की हसीन वादियों में आज भी एक ऐसी जेल स्थापित है जिसकी अंधेरी कोठरियां को देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सोलन के डगशाई में स्थित जेल की। सोलन के डगशाई में ब्रिटिश काल में अंग्रेजों द्वारा बनवाई गई यह जेल आज भी एक खौफनाक मंजर दर्शाती है। 
PunjabKesari

दो दिन जेल में रहे थे गांधी जी
1920 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी इस जेल में 2 दिन बिताए थे। वह जेल में बंद आयरिश कैदियों से मिलने आए थे। आइरिश सैनिकों कि ब्रिटिश राज के विरुद्ध संघर्ष से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को भी प्रेरणा मिली थी। इस जेल का अंतिम कैदी महात्मा गांधी का हत्यारा नथुराम गोडसे था।
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी के दौरे को लेकर अंग्रेजों ने उनके ठहरने के लिए छावनी क्षेत्र में इंतजाम किया था। लेकिन गांधी ने जेल में ही कैदियों संग ठहरने की बात कही थी, जिसे देखते हुए उन्हें वीआईपी सेल में ठहराया गया था।  
PunjabKesari

आज भी जिस सेल में महात्मा गांधी ठहरे थे, वहां पर गांधी की एक तस्वीर, चरखा व एक गद्दा रखा गया है। आज भी हजारों की संख्या में लोग इस जेल को देखने के लिए आते हैं। देश के साथ ही एक संग्रहालय कक्ष बनाया गया है जिसमें जेल व डगशाई से जुड़ी स्मृतियां रखी गई है।
PunjabKesari

अपने जेल म्यूजीयम की इस यात्रा में आप स्वतंत्रता से पहले वाले जमाने के इतिहास में चले जाएंगे, जहां आप करीब से जान सकते हैं कि उस जमाने में कैदियों को कितनी कठोर सजा और यातनाएं दी जाती थी। आपको यहां बता दें कि यहां पर कामागाटामारू के बागी सिख सैनिकों को भी रखा गया था और बाद में इन्हें फांसी दे दी गई थी। 
PunjabKesari

कहां है डगशाई जेल
चंडीगढ़ से 40 किमी और सोलन जिले के कसौली से 11 किमी दूर कुमारहट्टी के पास यह जेल स्थित है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। पहाड़ी पर बनी सेंट्रल जेल अंडेमान निकोबार की जेल की ही तरह है। यहां कई जाने-माने स्वतंत्रता सेनानियों को रखा गया था। यहां कैदियों के माथे पर गर्म सलाख से माथे पर दागा जाता था। इसे दाग-ए-शाही कहा जाता था। इसी वजह से इस स्थान को अब डगशाई कहा जाता है। इस जेल में उस समय बागी सिख सैनिकों को भी रखा गया था और बाद में इन्हें फांसी दे दी गई थी। डगशाई इलाके को 1847 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने स्थापित किया था। अंग्रेजों ने पटियाला के राजा से इस क्षेत्र के पांच गांवों को मिलाकर डगशाई की स्थापना की थी। 
PunjabKesari

  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News