आनी में अब नहीं चलेगा माफिया राज: DSP ने दी कड़े एक्शन की चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 18, 2025 - 02:52 PM (IST)

आनी, (ब्यूरो): उपमंडल मुख्यालय आनी में डी.एस.पी. चंद्रशेखर कायस्थ के स्थानांतरण के बाद जनजातीय जिला किन्नौर से स्थानांतरित होकर आए राजीव मेहता ने नए डी.एस.पी. के रूप में अपना पदभार संभाला है। पदभार संभालने के उपरांत उन्होंने बताया कि आनी में ट्रैफिक समस्या के सुधार के लिए स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व जनता के साथ सामंजस्य स्थापित करेंगे। इसके अलावा नशा, वन व खनन माफिया से सख्ती से निपटा जाएगा, जिसके लिए पुलिस टीम द्वारा जगह-जगह नाके व पैट्रोलिंग की जाएगी। नशे की रोकथाम के लिए समय-समय पर स्कूल व कालेज में एंटी ड्रग अवेयरनैस कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से नशे के खात्मे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनता अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्त्तव्यों को भी समझे। उन्होंने कहा कि जनता व पुलिस के सहयोग से ही आदर्श व अपराधरहित समाज की कल्पना की जा सकती है।

2020 बैच के पुलिस अधिकारी हैं राजीव

मूलतः शिमला जिले के कोटगढ़ के निवासी राजीव मेहता हिमाचल प्रदेश पुलिस सर्विस में 2020 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। डी.एस.पी. राजीव मेहता इससे पहले सतर्कता विभाग किन्नौर में डी. एस. पी. और सी. आई. डी. में सेवाएं दे चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News