शिमला में तेंदुए की दहशत, दिन-रात खौफ में जी रहे लोग (Watch Video)

Sunday, Aug 25, 2019 - 03:29 PM (IST)

शिमला (योगराज): राजधानी शिमला के कनलोग में तेंदुए के घूमने से दहशत का माहौल बना हुआ है। 24 अगस्त की रात को तेंदुआ दिखने से लोग दिन-रात खौफ में जी रहे हैं।


क्षेत्र के लोगों को हमेशा तेंदुए का खौफ सता रहा है। कनलोग में अकसर तेंदुए दिखने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लोगों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है ताकि क्षेत्र के लोगों को तेंदुआ नुकसान न पहुंचा सके।

Ekta