घुमारवीं में तेंदुए का तांडव: घास चर रहे बकरे को बनाया शिकार, दहशत में ग्रामीण

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 02:14 PM (IST)

घुमारवीं, (जम्वाल)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत मोरसिंघी के घ्याना गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत में हैं। गांव में तेंदुए ने एक बकरे को अपना शिकार बना लिया, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सीमा देवी अपने घर के समीप बकरियां चरा रही थी।

इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और एक बकरे को उठाकर जंगल की ओर भाग गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि सीमा देवी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ बकरे को लेकर ओझल हो चुका था। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे अब लोगों को अपने पशुधन के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में तुरंत पिंजरा लगाया जाए और तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान स्थान पर पर भेजा भेज जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News