ATM रूम में तेंदुए का शावक देख मची अफरा-तफरी, वन विभाग की टीम ने किया काबू

punjabkesari.in Sunday, Jan 27, 2019 - 08:50 PM (IST)

गोहर: रविवार दोपहर को थुनाग के ए.टी.एम. रूम में तेंदुए का शावक घुस गया था और जब इस पर ए.टी.एम. से पैसे निकलने गए एक व्यक्ति की नजर पड़ी तो कुछ देर के लिए बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब थुनाग में  पी.एन.बी. के ए.टी.एम. से पैसे निकालने जब एक व्यक्ति गया तो वहां कुछ ऐसा देखा कि उसकी चीखें निकल गईं और वह उलटे पांव बाहर भागा। जब अचानक उक्त व्यक्ति की निगाहें तेंदुए के शावक पर पड़ीं तो शावक भी जान बचाने के चक्र में कुछ हरकत में आ गया। इसी दौरान वहां मौजूद एक टैक्सी चालक ने शावक को ए.टी.एम. कक्ष से बाहर निकाला और जैसे ही शावक बाहर आया तो एक गाड़ी के नीचे घुस गया।
PunjabKesari, Leopard Cubs Image

जंगल में छोड़ दिया जाएगा शावक

इसके बाद लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी तथा शावक को उपचार के लिए पकड़कर स्थानीय वैटर्नरी अस्पताल ले जाया गया। फोरैस्ट गार्ड बलवंत सिंह व वन्य प्राणी विभाग के फ ोरैस्ट गार्ड रिन कुमार ने बताया कि शावक घायल हुआ है, जिसका इलाज करवाया जा रहा है। वन परिक्षेत्राधिकारी जंजैहली कन्हैया लाल ने बताया कि घायल शावक का उपचार किया गया है और डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News