पिंजरे में कैद हुआ कुत्ते का शिकार करने आया Leopard, लोगों ने ली राहत की सांस (Video)

Thursday, Jan 17, 2019 - 12:19 PM (IST)

रामपुर बुशहर (बिशेषर नेगी): शिमला जिला के रामपुर वनमंडल के तहत झाकड़ी में तेंदुए के पिजंरे में कैद होते ही लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों के अनुसार काफी दिनों से झाकड़ी बस्ती में अंधेरा होते ही तेंदुआ आ दमकता था और इस दौरान कई बार तेंदुआ लोगों के लेंटर में आराम से सो जाता था।


इससे लोगों में भय का माहौल बना था। लोग रात को घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। लोगों के निवेदन पर वन विभाग ने गांव में पिंजरा स्थापित किया और पिंजरे में रात को दो छोटे कुत्ते रखे।


तेंदुआ रोज की तरह रात 10 बजते ही गांव में पहुंचा। उसके बाद घंटों तक वह पिंजरे के आस-पास रेकी करता रहा। आखिर वह कुत्ते को उठाने के चक्कर में पिंजरे में फंस गया।


इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को दी। विभाग की टीम रामपुर से झाकड़ी पहुंची और बिना बेहोश किए तेंदुए को सुरक्षित तरीके से वहां से उठाकर लाया।

Ekta