सैल्फ हैल्प ग्रुप के लिए लाॅन्च की ‘अपना कांगड़ा’ एप

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 09:58 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): कांगड़ा जिले के सैल्फ हैल्प ग्रुप को और मजबूत करने के लिए प्रशासन ने पहल करते हुए सैल्फ हैल्प ग्रुप के लिए एक नया प्लेटफार्म जारी किया। अपना कांगड़ा नाम की एप की लाॅन्चिग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से वीरवार को करवाई। इस एप में कांगड़ा हैम्पर में जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का संग्रह होगा जबकि एप के माध्यम से पर्यटकों को जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का पता लगाने में सहायता मिलेगी।

डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने ‘अपना कांगड़ा’ एप पर प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि जिले में 3 कांगड़ा हाट बन रहे हैं। एप का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और पर्यटन क्षेत्र के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह एप होटल, होम स्टे, परिवहन, पैट्रोल पंप, आपातकालीन सेवाओं जैसी सेवाएं भी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि एप जहां पर्यटकों को अनूठा अनुभव प्रदान करेगी, वहीं ग्रामीण आबादी को सशक्त भी बनाएगी। यह स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बेचने के लिए ई-मार्कीटिंग प्लेटफार्म प्रदान करेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News