संजौली-आईजीएमसी मार्ग पर लैंडस्लाइड, पत्थर गिरने से बड़ा हादसा टला

Monday, Sep 12, 2022 - 12:01 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राजधानी शिमला में रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। बारिश से शिमला के संजौली-आईजीएमसी सड़क पर चौक के साथ ही लैंडस्लाइड हुआ। शाम करीब 6.30 बजे ऊपर से बड़े-बड़े पत्थर नीचे सड़क पर आ गिरे, जिससे कुछ देर तक यातायात ठप्प रहा। गनीमत ये रही कि इसमें कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ क्योंकि इस सड़क पर वाहनों और लोगों की काफी ज्यादा आवाजाही होती है। जब पत्थर गिरे ते उस समय कोई वाहन या व्यक्ति वहां से नहीं गुजर रहा था। सड़क से पत्थर एक तरफ हटाकर एक तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है अभी भी ऊपर से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ। इसके अलावा 2 बड़े-बड़े पेड़ भी गिरने की कगार पर हैं और यदि ये पेड़ गिरते हैं तो सड़क के साथ ढाबों को नुक्सान हो सकता है। इस सड़क को स्मार्ट सिटी के तहत चौड़ा करने का काम किया जा रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay