किन्नौर में दरकी पहाड़ी, चट्टानें गिरने से NH-5 अवरुद्ध-एक की मौत

Wednesday, Jun 05, 2019 - 06:44 PM (IST)

रामपुर बुशहर (विशेषर नेगी): हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के रल्ली नामक स्थान में एन.एच.-5 पर भारी चट्टानें गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। उक्त स्थान पर मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चल हुआ था। बुधवार दोपहर बाद अचानक पहाड़ी से एन.एच.-5 पर बड़ी-बड़ी चट्टानें टूट कर गिरीं। इस दौरान एक राहगीर के पोकलेन मशीन की चपेट में आने की भी सूचना है। नैशनल हाईवे प्राधिकरण मार्ग खोलने में तेजी से जुटा है। पोकलेन की सहायता से चट्टानों को हटाया जा रहा है। मार्ग अवरुद्ध होने से सैंकड़ों यात्री व पर्यटक सड़क के दोनों ओर फंसे हुए हैं।

एन.एच.-5 को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

उधर, पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति की मशीन की चपेट में आने की सूचना है, जिसकी जांच जारी है। वहीं राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रकाश नेगी का कहना है कि एन.एच.-5 को उक्त स्थान पर चौड़ा करने का कार्य चला था, जिससे पहाड़ी दरक गई और बड़ी-बड़ी चट्टानें एन.एच. पर आ गिरी हैं। उन्होंने कहा कि एन.एच.-5 को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति जबरन अवरुद्ध मार्ग से आगे जाने का प्रयास कर रहा था और अचानक मशीन की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।

Vijay