चंडीगढ़-मनाली NH पर भू-स्खलन, वाहनों का लगा लंबा जाम

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 03:16 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर गमरौला पुल के पास हुए भू-स्खलन से सड़के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। बताया जा रहा है कि लगभग दोनों तरफ 3-3 किलोमीटर तक वाहनों के पहिए थमे हुए हैं। इस कारण आपातकालीन 108 एंबुलैंस व यात्रियों को भी जाम का सामना करना पड़ रहा है।
PunjabKesari
भू-स्खलन वाले स्थान पर वन वे चालू
मिली जानकारी के अनुसार गमरौला पुल के पास शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भू-स्खलन हुआ था। जैसे ही पी.डब्ल्यू.डी. विभाग को इसके बारे में सूचना मिली तो पी.डब्ल्यू.डी. विभाग और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मार्ग को खोलने की कोशिश में जुट गए। पुलिस और पी.डब्ल्यू.डी. विभाग ने आपातकालीन सेवाओं को जारी रखने के लिए भू-स्खलन वाले स्थान पर वन वे चालू कर दिया गया है।
PunjabKesari
हर रोज होती है कोई न कोई दुर्घटना
बता दें कि एमरजैंसी के समय इस मार्ग से ही चंडीगढ़ के लिए जाना पड़ता। इस मार्ग पर हर रोज कोई न कोई बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिसके कारण हर रोज लग जाता, जिससे बाहरी राज्य से आए हुए पर्यटकों, स्कूली छात्रों व सरकारी कर्मचारियों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News