मंडी में 5 मील के पास दरकी पहाड़ी, चंडीगढ़-मनाली एनएच पर यातायात बंद

Tuesday, Apr 11, 2023 - 10:43 PM (IST)

मंडी (रजनीश): नैशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर मंडी में 5 मील के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलब आ गिरा। बता दें कि इस रास्ते पर आजकल फोरलेन निर्माण का कार्य चला हुआ है, जिसके चलते आए दिन पहाड़ी से भूस्खलन होता रहता है। गनीमत यह रही कि पहाड़ी से जब भूस्खलन हुआ तो उस समय काेई भी वाहन मलबे की चपेट में नही आया है। समय रहते दोनों तरफ ट्रैफिक रोक दी गई थी। केएमसी कम्पनी के सेफ्टी इंजीनियर कमल गौतम ने बताया कि पहाड़ी से मलबा लगभग 8 बजे के करीब एकाएक आ गिरा। समय रहते खतरे को भांप लिया था और साइट पर लगे कर्मियों को हटा दिया था। वहीं ट्रैफिक को दोनों तरफ रोक दिया गया था। प्रशासन व पुलिस को इस बारे सूचित कर दिया गया है। वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। भूस्खलन वाली साइट पर बिजली की व्यवस्था कर दी गई है। अभी भी पहाड़ी से बीच-बीच में पत्थर गिर रहे हैं। रास्ते काे खोलने का कार्य बुधवार सुबह ही आरंभ किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay