पंथाघाटी में भूस्खलन से गिरा ढंगा, खतरे की जद्द में आए कई बहुमंजिला भवन
punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2022 - 07:22 PM (IST)

शिमला (वंदना): पंथाघाटी वार्ड में लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में डाॅक्टर कॉलोनी में शुक्रवार को भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के चलते यहां भवनों के साथ लगा डंगा ढह गया, जिससे कई बुहमंजिला भवन भी खतरे की जद्द में आ गए हैं। भूस्खलन के कारण यहां पर सीवरेज की लाइन भी टूट गई है। इससे आसपास के क्षेत्रों को सीवरेज कनैक्टीविटी भी फिलहाल टूट गई है। वहीं भूस्खलन की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पंहुची और भूस्खलन वाले क्षेत्र को तिरपाल इत्यादि से ढक दिया है। संभावना जताई जा रही है कि यदि बारिश होती है तो और भी भूस्खलन हो सकता है। वार्ड के निवर्तमान पार्षद राकेश शर्मा ने कहा कि डंगा ढहने से सीवरेज लाइन टूट गई है, जल प्रबंधन कंपनी को इसकी सूचना दी गई है अब जल्द ही सीवरेज लाइन की मुरम्मत शुरू कर दी जाएगी। डंगा ढहने से भवनों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here