चम्बा : पुराने बस अड्डे के पास भूस्खलन से गिरा डंगा, 2 वाहन मलबे में दबे

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2023 - 04:27 PM (IST)

चम्बा (शिव): समूचे जिले में पिछले कल सुबह से हो रही बारिश ने इतना तांडव मचाया हुआ है कि डरे-सहमे लोगों ने अपने घरों से निकलना तक बंद कर दिया है। इस बारिश के कारण चंबा मुख्यालय को जोड़ने वाले कई रास्ते भूस्खलन के चलते बंद हो गए हैं तो वहीं आज सुबह पुराने बस अड्डे के समीप नरसिंह मंदिर की ओर से जाने वाले रास्ते पर लगाया गया एक बड़ा डंगा गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर या फिर स्कूली बच्चे वहां से नहीं गुजर रहे थे अन्यथा यहां पर कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। भूस्खलन के चलते 2 दोपहिया वाहन (स्कूटी व बाइक) मलबे की चपेट में आए गए। 
PunjabKesari

भूस्खलन की सूचना मिलते ही सपड़ी वार्ड की पार्षद निशा बड़ियाल तुरंत मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगरपालिका की लेबर को बुलाकर बंद पड़े रास्ते को खुलवाने का काम शुरू करवा दिया है। उधर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र महाजन ने बताया कि मंदिर के पास बच्चों के खेलने के लिए बनाए गए पार्क का डंगा गिरा है। उन्होंने जिला प्रशासन और नगरपालिका से मांग की है कि जल्द इस गिरे हुए डंगे को लगाया जाए।
PunjabKesari

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News