शिमला में भारी बारिश के चलते फिर हुआ लैंडस्लाइड, लोगों के घरो में घुसा मलबा(Video)

Tuesday, Sep 03, 2019 - 11:54 AM (IST)

 

शिमला(तिलक राज):हिमाचल प्रदेश के शिमला में बीते दिन भारी बारिश होने के कारण एक बार फिर लैंडस्लाइड हुआ है। जिस कारण रविवार को चौड़ा मैदान में स्टेट म्यूजियम के पास एक डंगा गिर गया। जिसके चलते सारा मलबा लोगों के घरो में जा घुसा। इतना ही नहीं कुछ मलबा सड़क पर आ जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी होने लगी। जिस कारण यह रा्सता ही बंद हो गया। वहीं सोमवार को नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट भी मौके पर पहुंची और नुक्सान का जायजा लिया। उन्होंने उस समय नगर निगम और वन विभाग के अधिकारीयों को दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि यहा पर और भी दरारे पड़ गई है और एक पेड़ भी गिरने की कगार पर है। जिसे जल्द काटने की लोग मांग कर रहे है। इस पेड़ से घरो को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारी के कारण म्यूजियम के परिसर में एक हिसा नीचे गिर गया है। वहीं पानी की पाइपें मलबे में दब गई है। अधिकारियो को जल्द से जल्द मलबा हटाने को कहा गया है।
 

kirti