लदोड़ी के वी.एस. पठानिया भारतीय तट रक्षक मुख्यालय के अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 11:30 AM (IST)

नूरपुर (स.ह.) : रक्षा मंत्रालय ने नूरपुर विकास खंड की लदोड़ी पंचायत के निवासी वी.एस. पठानिया पुत्र जसवंत सिंह भारतीय तट रक्षक मुख्यालय के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है। वी.एस. पठानिया 30 सितम्बर को अपना कार्यभार संभालेंगे। वीरेंद्र सिंह पठानिया की नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर है। पठानिया इससे पहले विशाखापत्तनम में फोर्स के ईस्टर्न सीबोर्ड के इंचार्ज थे। उन्होंने पिछले साढ़े 3 दशकों में विभिन्न कार्यों में संगठन की सेवा की है। वह नई दिल्ली में आईसीजी मुख्यालय में उप महानिदेशक नीति और योजनाओं का प्रभार भी संभाल चुके हैं। वीरेंद्र सिंह पठानिया के पिता भी भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त थे। नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब व क्षेत्र व प्रदेश वासियों ने वीरेंद्र सिंह पठानिया को इस नई नियुक्ति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News