Solan: अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार
punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 12:13 PM (IST)
कुनिहार (नेगी): अर्की उप मंडल के अंतर्गत आने वाले भूमती के सरली मोड के समीप अचानक एक कार सड़क में अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह है कि कार के पलटने से कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है। राहगीरों द्वारा कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक चंडी से बाया गंभरपूल बनोह होते हुए जयनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह भूमती के सरली मोड के समीप पंहुचा कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई व तेज रफ्तार से सड़क में ही पलट गई। अन्य राहगीरों द्वारा चालक से पूछने पर उसने बताया कि कार की अचानक ब्रेक ने काम ही नहीं किया व कार अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई।

