जिला स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में झाबे राम व पल्लवी ठाकुर ने जीता स्वर्ण पदक

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 03:11 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): जिला स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में जिला के करीब 50 खिलाड़ियों ने लिया भाग। जिला वुशू संघ के महासचिव लुदर चंद ने कहा कि 2 जून को जिला वुशू संघ कुल्लू ने जिला स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता का आयोजन भारत भारती सीनियर सैकेंडरी स्कूल कुल्लू में किया गया। ताओलू वुशू के चैंक्वान इवैंट और दाऊशू इवैंट में अक्षित ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अरनव शर्मा ने नन कुयान और नन गुन में स्वर्ण पदक हासिल किया। सानशू में 45 किलो ग्राम भार वर्ग में पल्लवी ठाकुर स्वर्ण पदक, 48 किलो ग्राम भार वर्ग में स्वास्तिका ठाकुर स्वर्ण पदक, 52 किलो ग्राम भार वर्ग में दीक्षा स्वर्ण पदक,56 किलो ग्राम भार वर्ग में अंशिनी राणा स्वर्ण पदक और 60 किलो ग्राम भार वर्ग में सुनेहा ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 48 किलो ग्राम भार वर्ग में शौर्य स्वर्ण पदक, 52 किलो ग्राम भार वर्ग में टेंगिन दोरजे स्वर्ण पदक, मिनेश रजत पदक, 56 किलो ग्राम भार वर्ग में चांद स्वर्ण पदक गनतव्या रजत पदक, 60 किलो ग्राम आदित्य स्वर्ण पदक पार्थ रजत पदक चंद्रेश कांस्य पदक, 65 किलो ग्राम भार वर्ग में पंकज ठाकुर स्वर्ण पदक, 70 किलो ग्राम भार वर्ग में झावे राम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि भारत भारती सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसीपल निरंजन देव शर्मा रहे। मुख्या अतिथि ने खिलाड़ियों को मैडल देकर सम्मानित किया। उन्होंंने कहा कि अब ये खिलाड़ी 8 और 9 जून को राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता बिलासपुर में भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला कुल्लू वुशू संघ के उपाध्यक्ष झाबे राम,ओम प्रकाश वाइस चेयरमैन, ज्ञान सिंह ठाकुर, सह सचिव, चेतन लाल सदस्य, चंद्रेश्वरी, भीम सिंह, मिनेश ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, संजय कुमार, आकृति, प्रतिभा, हरीश चंद्र, सोनू कुमार, अजय कुमार व अरुण कुमार उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News