Kullu: नाकाबंदी के दौरान चरस के साथ युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 17, 2025 - 10:25 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने लग घाटी के खलाड़ा नाला में एक युवक को 81 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने जब युवक को पूछताछ के लिए रोका तो उस पर शक हुआ। शक के आधार पर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चरस बरामद हुई, जो तोलने पर 81 ग्राम पाई गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाना लेकर आई है। आरोपी की पहचान लेखराज निवासी बड़ी नेरी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News