पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा ने रचा षड्यंत्र : कुलदीप राठौर

Thursday, Jan 06, 2022 - 09:09 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा ने षड्यंत्र रचा है। उन्होंने दावा कि पंजाब की प्रधानमंत्री की रैली के पंडाल खाली होने पर भाजपा नेताओं ने दुष्प्रचार शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा गृह मंत्रालय के अलावा एसपीजी के पास होता है, ऐसे में पंजाब सरकार को इसके लिए दोषी ठहराना गलत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कहना कि वह मुख्यमंत्री की तरफ से जिंदा लौटने के लिए आभार प्रकट करते हैं, यह अपमानजनक टिप्पणी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का पद बहुत बड़ा होता है और उनकी सुरक्षा देश के लिए सर्वोपरि होती है लेकिन इसकी आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंकना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के साथ किए गए सभी समझौते तुरंत लागू करने चाहिए तभी उनके साथ न्याय होगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जानबूझ कर किसानों के साथ हुए समझौतों को लागू करने में टालमटोल कर रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay